बुधिया एजेंसीज का ग्राहक सम्मान मेला
रांची | टाटामोटर्स के कॉमर्सियल वाहनों के अधिकृत विक्रेता बुधिया एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से बरियातू पहाड़ मैदान में एक ग्राहक सम्मान मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में स्मॉल कॉमर्शियल व्हीकल के मालिकों और ड्राइवरों को सम्मानित किया गया। इस दौर टाटा की जीप, इरिस, मैजिक, सुपर एस आदि गाड़ियों का टेस्ट ड्राइव भी दिया गया। मौके पर टाटा मोटर्स के एरिया मैनेज आशीष रंजन, टीएसएम स्वाति, जीएम गणेश श्रीवास्तव, रेहान, इलियास आदि उपस्थित थे।