जेवराती सोना 200 चांदी 100 रु. तेज
रांची |स्थानीय सर्राफाबाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतांे में तेजी का रुख रहा। जेवराती सोना 200 रुपए तेज हो गया। यह 26,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं जेवराती चांदी 500 रुपए तेज होकर 39500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। कारोबारियों ने बताया कि बुधवार को जेवर बाजार में ग्राहकी मजबूत रही। विदेशाें में भी सोने की लिवाली बढ़ी है।