ह्वाइट को हरा रेड हाउस ने जीता खिताब
रांची | सीयूजेअंतर हाउस क्रिकेट में बुधवार को रेड हाउस ने ह्वाइट हाउस को चार विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। ह्वाइट हाउस ने पहले खेलकर आठ ओवरों में 41 रन बनाए। इसमें दानिश रहमान ने 11 रन जोड़े। अरुण, धर्मेंद्र आशुतोष ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, रेड टीम ने सात ओवर में 42 रन बना खिताब जीता लिया। आशुतोष ने 12 रन जोड़े। दानिश ने दो विकेट लिए।