बीआईटी मेसरा ने उद्घाटन मैच जीता
रांची |चेतन देवराजमेमोरियल पूर्वी क्षेत्र अंतर तकनीकी संस्थान एवं कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच में बुधवार को बीआईटी मेसरा ने बीआईटी लालपुर को हराया। दूसरे मैच में निफ्ट हटिया ने बीआईटी कोलकाता को मात दी। इससे पहले उद्घाटन मेसरा के कुलपति मनोज मिश्र ने किया। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. आरसी झा, डॉ. आनंद सिन्हा, डॉ. बीएन सिन्हा, डॉ. डी शाश्मल आदि मौजूद थे।