दो दिवसीय एक्सपो 2015 आज से
रांची | कपड़ोंके थोक विक्रेता बाबूलाल प्रेमकुमार द्वारा लग्न महोत्सव एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। नौ फरवरी को मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन होगा। ये जानकारी प्रतिष्ठान निदेशक पंकज कुमार पोद्दार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर डोनियर के उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला भी मौजूद थे। खुदरा व्यापारियों के लिए स्कीम की भी घोषणा की गई। इनमें 10 लाख की शूटिंग और शर्टिंग की खरीद पर आठ दिनों के लिए लंदन और स्कॉटलैंड का टूर आदि शामिल है।