निरंकारी मंडल में हुआ सत्संग
रांची | संतनिरंकारी मंडल की ओर से रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। अरगोड़ा स्थित सत्संग भवन में भाई प्रभात रंजन ने श्रद्धालुओं को उत्तम जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा सद््गुरु साधन है। हम सद््गुरु की बातों पर अमल करते हुए परमात्मा के नजदीक पहुंच जाते हैं। मन ऐसे तो सांसारिक बातों में उलझा होता है पर इससे कोई फायदा नहीं होता। सत्संग समाप्ति पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।