चार मार्च को हास्य कवि सम्मेलन
रांची | मारवाड़ीसहायक समिति द्वारा होली पर चार मार्च को राजधानी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिला स्कूल परिसर में होनेवाले हास्य कवि सम्मेलन में कवि सुरेंद्र शर्मा, केसरदेव मारवाड़ी, कुलदीप ललकार और प्रदीप चौबे भाग लेंगे। संयोजक विनोद जैन और मुकेश काबरा ने बताया कि सम्मेलन के लिए माहेश्वरी सभा, अग्रवाल सभा, दिगंबर जैन पंचायत, विजयवर्गीय सभा आदि ने अपनी भागीदारी की सहमति दे दी है।