- Hindi News
- नागपुरी भाषा अकादमी का गठन शीघ्र : दिनेश
नागपुरी भाषा अकादमी का गठन शीघ्र : दिनेश
विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि राज्य में नागपुरी भाषा अकादमी का गठन शीघ्र किया जाएगा। सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। वे रविवार को आरयू के सेंट्रल लाइब्रेरी में साहित्यकार प्रफुल्ल कुमार रॉय की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन नागपुरी भाषा परिषद द्वारा किया गया था। मौके पर नागपुरी साहित्यकार लाल रण विजय नाथ शाहदेव और प्रमोद कुमार रॉय को प्रफुल्ल रॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए झारखंड की लड़ाई लड़ी गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. भुवनेश्वर अनुज ने कहा कि नागपुरी समृद्ध भाषा है। डॉ. हरि उरांव, डॉ. राजाराम महतो, डॉ. त्रिवेणी साहू, डॉ. उमेश नंद तिवारी, शकुंतला मिश्र, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. बीपी केसरी ने भी विचार रखे। समारोह में डॉ. उमेश नंद तिवारी की पुस्तक आधुनिक नागपुरी साहित्य का विमोचन किया गया।