पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड के प्राकृितक सौंदर्य की यादें लिए विदा हुए यूरोलॉजिस्ट

झारखंड के प्राकृितक सौंदर्य की यादें लिए विदा हुए यूरोलॉजिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूसीकॉन-15में हम सभी चिकित्सकों ने काफी कुछ सीखा। लाइव सर्जरी के माध्यम से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिली। यूसीकॉन हमेशा से काफी नॉलेज देता है। इस कार्यक्रम का लाभ पूरे झारखंड को भी मिलेगा। ये बातें आईयूसी के अध्यक्ष डॉ. दीपक केरपेरक ने रविवार को पांच दिवसीय यूरोलॉजिकल सेमिनार ‘यूसीकॉन’ के समापन के अवसर पर कहीं। उन्होंने बताया कि अगला यूसीकॉन हैदराबाद में आयोजित होगा। वर्ष 2017 का मुंबई में और वर्ष 2018 का जयपुर में होगा।

होटवार के विश्वनाथ टाना भगत स्टेडियम में जेयूसी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल ने पांच दिन के कार्यक्रम की रूप रेखा पेश करते हुए बताया कि आयोजन कैसे संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यूसीकॉन की तैयारी में एक वर्ष से अधिक का समय लग जाता है। बाहर से आए डेलीगेट्स ने कहा कि उन्हें झारखंड आकर अच्छा लगा। झारखंड काफी खूबसूरत है। समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एनके सेनापति ने किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से सेल्फी और ग्रुप फोटो की प्रक्रिया जारी रही।

टेक्निकलसेशन में पेपर प्रजेंटेशन

रविवारसुबह कुछ टेक्निकल सेशन और पेपर प्रजेंटेशन का काम हुआ। यूके से आए डॉ. अमित चक्रवर्ती को उनके पेपर के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने लेट ऑनसेट हाइपोगोनाडिज्म इन मैन विषय पर अपना रिसर्च पेश किया।

यूरोलॉजी की जानकारी बढ़ेगी

^यूरोलॉजीके क्षेत्र में जागरूकता काफी कम है। इस कार्यक्रम के बाद लोगों में यूरोलॉजी के बारे में जानकारी बढ़ेगी। पहले लोग बीमारी बढ़ने पर आते थे अब उसमें कमी आएगी। डॉ.अरविंदअग्रवाल, अध्यक्ष, जेयूएसी रांची

लोगों ने जाना, क्या है यूरोलॉजी

^लाइववर्कशॉप यूसीकॉन की यूएसपी रही। चिकित्सकों जनता को भी नई बातें जानने को मिलीं। यूरोलॉजिस्ट कैसे जिंदगी बचाते हैं, लोगों ने यह जाना। दुनिया में झारखंड का नाम हुआ। डॉ.एम के सेनापति, सेक्रेट्री जेयूसी रांची

हर सेशन में मिली नई जानकारी

^सीएमईमें नॉलेज शेयरिंग हुई। पूरे कार्यक्रम में 60 के करीब सेशन हुए। हरेक बीमारी को ट्रीट करने के कई सारे तरीकों को जाना। इस हिसाब से यह कार्यक्रम काफी यूजफुल रहा। डॉ.परमजीत सिंह, टीएमसीएच, जमशेदपुर

ऑपरेशन में आएगी क्लीयरिटी

^वर्कशॉपकाफी शानदार रहा। लाइव वर्कशॉप के बाद लेजर और एंडोस्कोपिक आॅपरेशन में पहले से अधिक क्लीयरिटी आएगी। यहां बहुत सारे टिप्स मिले। इनका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में होगा। डॉ.अरसद जमाल, रांची

इंडियन यूरोलॉजिकल सोसायटी के नए अध्यक्ष मुंबई के डॉ. परसी चिब्बर बनाए गए। निवर्तमान प्रेसीडेंट डॉ. दीपक केरपेकर ने उन्हें मेडल देकर शपथ दिलाई। परंपरानुसार डॉ. चिब्बर ने उन्हें विदाई मेडल दिया। इस अवसर पर एक कौंसिल मीटिंग का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ. डी रमेश, डॉ. चिब्बर, डॉ. दीपक, डॉ. शैलेश अन्य शामिल हुए। डॉक्टरों ने कौंसिल मीटिंग में कई जानकारियां शेयर की।

समापन समारोह में डेलिगेट्स ने बताया यूसीकॉन-15 को यूरोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण आयोजन।