पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंक ऑटो के दो वर्ष पूरे, नई कमेटी बनी

पिंक ऑटो के दो वर्ष पूरे, नई कमेटी बनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| राजधानीमें पिंक ऑटो के दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर पिंक महिला ऑटो सर्विस की बैठक रविवार को अशोक नगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें महिला ऑटो चालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही शहर के सभी मार्गों पर पिंक ऑटो का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें संजय साहू को संरक्षक, लालमुनि देवी को अध्यक्ष, सुशीला देवी को उपाध्यक्ष, रेणु विश्वकर्मा शिखा मिंज को सचिव बनाया गया।