पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिम्स में पीजी छात्रों को मिले हॉस्टल

रिम्स में पीजी छात्रों को मिले हॉस्टल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिम्समें रविवार को पीजी छात्रों को हॉस्टल आवंटन कर दिया गया। रविवार को मजिस्ट्रेट संजीव लाल, एसडीओ अमित कुमार, बरियातू थाना प्रभारी रिम्स प्रशासन की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम के आधार पर छात्रों को रूम दिए गए। पीजी के जो छात्र पहले हॉस्टल नंबर चार में रह रहे थे, वे अब हॉस्टल नंबर सात में शिफ्ट किए गए। इससे पहले आवंटन को लेकर निदेशक सेल में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में तय हुआ कि नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। साथ ही जो छात्र निलंबित हुए हैं, उन्हें कमरा नहीं मिलेगा।

आवंटन के समय सारे छात्र रिम्स परिसर में ही मौजूद रहे। किसी अनहोनी को टालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। हालांकि शाम के समय दोनों पक्षों में झड़प हो ही गई। शनिवार को ही प्रशासन ने पीजी छात्रों को बुलाकर रजिस्टर में नाम का सत्यापन किया था। कुछ छात्रों का आरोप है कि रिम्स निदेशक ने नई लिस्ट बनाई ही नहीं, प्रशासन को पुरानी लिस्ट ही सौंप दी है। उसी के आधार पर हॉस्टल में रूम अलॉट कर दिए गए।

रिम्स के छात्रों पर फिर हमला, दो बाइक जब्त

रिम्सहॉस्टल खाली कर बाहर रह रहे छात्रों पर रविवार की शाम मेडिकल चौक के निकट हमला हुआ। हमलावरों ने छात्र के साथ जैसे ही मारपीट शुरू की, वह वहां से भाग निकला और आरोग्य भवन चला गया। हमलावर छात्र का पीछा करते हुए वहां भी पहुंचे। लेकिन वहां मेडिकल छात्रों की संख्या काफी अधिक थी, इस कारण हमलावर तीनों बाइक छोड़ चहारदीवारी फांद कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस पहुंची और दो बाइक जब्त कर ली।

पीजी छात्रों को हुआ आवंटन

^पीजीछात्रों को हॉस्टल अलॉट कर दिए गए। इसके बाद यूजी छात्रों पर ध्यान देंगे। आवंटन लॉटरी के माध्यम से हुआ है। हॉस्टल नंबर एक से चार तक पीजी छात्रों को मिला है। डॉ.एसके चौधरी, निदेशक रिम्स

रिम्स प्रबंधन और प्रशासन की मौजूदगी में हॉस्टल के रूम का हुआ अलॉटमेंट।