पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में आपराधिक घटना होने पर थानेदारों पर कार्रवाई : डीजीपी

राजधानी में आपराधिक घटना होने पर थानेदारों पर कार्रवाई : डीजीपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजीपीराजीव कुमार ने राजधानी के थानेदारों को चेतावनी दी कि अब आपराधिक घटना हुईं और इसमें किसी थानेदार की लापरवाही उजागर हुई तो तत्काल कार्रवाई होगी। बढ़ती आपराधिक घटनाओं से नाराज डीजीपी ने रविवार को राजधानी के थानेदारों, इंस्पेक्टरों, डीएसपी, एसपी की बैठक बुलाई थी। पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में रांची के डीआईजी और आईजी भी शामिल हुए। डीजीपी ने कहा कि अपराधी पकड़े जाएंगे तो अपराध पर अपने आप नियंत्रण हो जाएगा। राजधानी की विधि व्यवस्था पर बुलाई गई बैठक के बाद डीजीपी मीडिया से बात कर रहे थे।

अपराध कर रहे नए गैंग की हो चुकी है शिनाख्त

राजधानीमें लूटपाट की घटना को नए गैंग द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। यह गिरोह लगातार सक्रिय है। इसकी पहचान हो चुकी है। पुलिस उस गिरोह के सदस्यों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हर फ्रंट पर काम किया जा रहा है। डीजीपी ने उम्मीद जाहिर की कि जल्द ही अपराध पर काबू पा लिया जाएगा।

डीजीपी ने बैठक में थानेदारों की समस्याएं भी सुनीं।