भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन का विरोध
रांची| भूमिअधिग्रहण कानून-2013 में संशोधन संबंधी अध्यादेश और स्थानीयता के मुद्दे पर रविवार को राजद, वामदलों समेत अन्य दलों की बैठक भाकपा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने की। बैठक में भाकपा के सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भारत अभी भी कृषि प्रधान देश है। इसलिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश देशहित में नहीं है। झारखंड में नौकरियों में यहां के युवक-युवतियों की भागीदारी कम हो रही। इसलिए इन मुद्दों पर गोलबंद होकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के का विरोध करना होगा।