पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्शा बैन करने के विरोध में जुलूस

रिक्शा बैन करने के विरोध में जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| मेनरोडमें रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाने के विरोध में रविवार को झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने विशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शंकर ओझा ने किया। जुलूस पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर मैदान से निकलकर अपर बाजार में सभा में तब्दील हो गई। सभा में ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास मजदूर से मुख्यमंत्री बने हैं, वे गरीबी गरीब दोनों से भली-भांति परिचित हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा रिक्शा पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दें।