सुतियांबे गढ़ के संरक्षण का लिया संकल्प
रांची| मुंडासमाज का जोहर जगर सम्मेलन सुतियांबे गढ़ पिठौरिया में मनाया गया। कार्यक्रम में गढ़ के संरक्षण, संवर्धन विकास का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भाषा-संस्कृति, परंपरा को बचाए रखने की बात कही। साथ ही युवा पीढ़ी के जागरूकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में गुमला, लोहरदगा, चैनपुर, विशनपुर, रातू, कांके, बुढ़मू, ओरमांझी, अनगड़ा, खूंटी अड़की के सैकड़ों लोग शामिल हुए।