पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीरा व्यवसायी ने पत्नी संग अपनाया वैराग्य का जीवन

हीरा व्यवसायी ने पत्नी संग अपनाया वैराग्य का जीवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईके हीरा व्यवसायी ने सांसारिक जीवन त्यागकर संयम और वैराग्य को अपनाया। व्यवसायी प्रवीण ने प|ी कोकिला बेन के साथ मंगलवार को दीक्षा के पहले विधान को पूरा किया। साथ में और एक महिला समेत दो अन्य युवतियों ने भी वैराग्य को अपनाया है। दीक्षा के ठीक एक दिन पहले मंगलवार को मधुवन में विशाल वर्षी दान यात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार मुमुक्षुओं ने अपने दोनों हाथों से धन-संपत्ति लुटाया। यात्रा में श्वेतांबर जैन साधु-साध्वी और मुमुक्षुओं के परिजनों समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बैंड पार्टी और कोलकाता की टीम ने भजनों की गंगा बहाई। हर कोई इनकी ओर देख रहा था।

इन्होंनेग्रहण की दीक्षा : दीक्षाग्रहण करनेवालों में मुंबई की चंद्रा बेन और सूरत की मोक्षा कुमारी निशि कुमारी शामिल हैं। सभी विधान आचार्य विजय कीर्तियश सुरीश्वर महाराज के सानिध्य में हो रहा है। ये सभी बुधवार को दीक्षा ग्रहण करेंगे। मंगलवार शाम को तलेटी तीर्थ में बने वाराणसी नगरी में मधुवन और इसके आसपास से पहुंचे लोगों के बीच मुमुक्षुओं ने मिठाई का पैकेट, कंबल, वस्त्र, साड़ी, अनाज समेत अन्य चीजों का दान किया। 15 फरवरी को अरुणा बेन, शालिनी बेन, सोनम बेन, पलक बेन और जिनाज्ञा सांसारिक जीवन का त्याग करेंगे।

मधुवन में दीक्षा समारोह के पूर्व निकली वर्षीदान यात्रा।