महिला समिति का वसंत मेला 15 को
रांची | थड़पखनास्थित देशप्रिय क्लब लाइब्रेरी की महिला शाखा द्वारा 15 फरवरी को क्लब परिसर में वसंत मेला का आयोजन किया जाएगा। दिन के 12 बजे मेला का उद्घाटन होगा। शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. सुजीत पाल और मोना पाल विशिष्ट अतिथि होंगे। मेले में खाने-पीने के लजीज व्यंजन के अलावा कपड़ा, घरों के सजावट के सामान, कपड़ा आदि के कई स्टॉल लगेंगे। ये जानकारी अध्यक्ष डॉ. रीना सेनगुप्ता और सचिव बुलबुल सरकार ने दी।