- Hindi News
- आधुनिक सुविधाओं के साथ योर डेंटल क्लिनिक का हुआ उद्घाटन
आधुनिक सुविधाओं के साथ योर डेंटल क्लिनिक का हुआ उद्घाटन
रांची | हिंदपीढ़ी,सेकेंड स्ट्रीट के व्हाइट हाउस में मंगलवार को योर डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन पूर्व आईएएस जेएसएस के अध्यक्ष बीके चांद ने रिबन काटकर किया। वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। मौके पर विशेष अतिथि रांची विवि के पूर्व वीसी डॉ. शीन अख्तर, अंचल किंगर, डॉ. शहनवाज कुरैशी, महबूब, रमण, मुर्शीद अय्यूब, शहबाज खान और अनवर खान आदि मौजूद थे। क्लिनिक की संचालक डेंटल सर्जन डॉ. नाहिद सलीम ने बताया कि डॉ. बहादुर सिंह की स्मृति में इसकी शुरुआत की गई है। क्लिनिक में तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं। डॉ. नाहिद ने केजी के छात्र अमश हबीब के दांतों की पहले दिन जांच की।