- Hindi News
- 12 फरवरी से लगेगा श्रीरामकृष्ण केंद्रीय किसान मेला : स्वामी भवेशानंद
12 फरवरी से लगेगा श्रीरामकृष्ण केंद्रीय किसान मेला : स्वामी भवेशानंद
रांची | दिव्यायनका श्रीरामकृष्ण केंद्रीय किसान मेला 12 और 13 फरवरी को अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद प्रत्यक्षण फाॅर्म में लगेगा। नाबार्ड प्रायोजित इस मेला का आयोजन दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र करेगा। मेले का थीम पारिवारिक खेती है। ये जानकारी मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद ने दी। उन्होंने बताया कि मेला का उद्देश्य कृषि और इससे संबंधित उन्नत तकनीक से किसानों को परिचित कराना है। मेला का उद्घाटन 12 फरवरी को दिन एक बजे होगा। कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे दिन एक बजे समापन होगा, जिसमें कल्याण सचिव राजीव वरुण एक्का मुख्य अतिथि होंगे।