पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसी मिश्रा की जमानत पर आंशिक सुनवाई

पीसी मिश्रा की जमानत पर आंशिक सुनवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | 34वेंनेशनल गेम्स घोटाला मामले में जेल में बंद खेल विभाग के तत्कालीन निदेशक पीसी मिश्रा की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। मंगलवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मो. शाकिर की अदालत में मिश्रा की तरफ से दाखिल जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। मालूम हो कि पीसी मिश्रा इस मामले में 14 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में एक अन्य आरोपी एसएम हाशमी भी जेल में हैं। उनकी तरफ से भी दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है।