बिजली कर्मियों ने की जीएम से मुलाकात
रांची | झारखंडराज्य विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रांची एरिया बोर्ड के जीएम ओपी अंबष्ट से मिला और वार्ता की। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बिजली बोर्ड के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। राय ने उन्हें विभिन्न सबडिवीजनों में आवंटित संख्या से ज्यादा काम रहे कर्मियों के बारे में बताया। जीएम ने कहा कि किसी भी कर्मी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मौके पर एसई एके सिंह सहित विभिन्न अंचल के एसई, ईई उपस्थित थे।