- Hindi News
- रिम्स में पूरी हो गई छात्रों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया
रिम्स में पूरी हो गई छात्रों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया
निष्कासित छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक 18 को
यूजीके स्टूडेंट्स को अभी हॉस्टल में सीट अलॉट नहीं किया गया है। सब कुछ सुचारू रूप से हो, इसके लिए 18 फरवरी को निष्कासित 25 छात्रों के अभिभावकों की बैठक बुलाई गई है। रिम्स के ऑडिटोरियम में रिम्स प्रबंधन के साथ अभिभावकों की बैठक में स्टूडेंट्स के रवैये पर भी चर्चा होगी। उसके बाद ही उन स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
रांची | रिम्सके पीजी स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल में कमरा आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। पीजी के 210, हाउस सर्जन के 55 और इंटर्न के 40 स्टूडेंट्स को रूम दे दिए गए हैं। उन्हें दो तीन दिनों में अपना पॉजेशन ले लेना है। इस संबंध में सारी जानकारी कार्यालय के सामने नोटिस बोर्ड में टांग दी गई है। रिम्स के निदेशक डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए लिस्ट बनाकर ऑफिस के सामने लगाया गया है। स्टूडेंट्स उसे देखकर अपनी सीट ले सकते हैं। आवंटन प्रक्रिया में शामिल मजिस्ट्रेट संजीव लाल ने कहा कि अवांछित लोगों को रिम्स से अलग रखने के लिए व्यवस्था कर ली गई है।