चैंबर के साथ डीजीपी का कार्यक्रम आज
रांची | कानून-व्यवस्थाकी समस्याओं को लेकर बुधवार को राज्य के डीजीपी राजीव कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के व्यवसायियों और उद्यमियों के साथ बातचीत करेंगे। वह चैंबर पदाधिकारियों के साथ बैठकर पूरे राज्य की समीक्षा करेंगे। इसके लिए उन्होंने चैंबर से सहयोग मांगा है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय रांची सभागार में पुलिस मुख्यालय में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अलावा रेल, विशेष शाखा सीआईडी के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।