बस-ट्रक का भाड़ा घटाने की मांग
रांची | सिटीजनफोरम झारखंड के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में फोरम के संयोजक नवल किशोर सिंह ने सीएम, परिवहन सचिव और मुख्य सचिव से पबस और ट्रक भाड़े घटाने का आग्रह किया है। पेट्रोलियम की कीमतों में कमी होने के बाद ऑटो, बस और ट्रक भाड़े में कम से कम 30 प्रतिशत कम करने को कहा है। उन्होंने भाड़े की दरों की सूची वाहनों में साटने की मांग की है। सिंह ने प्रबंधन से स्कूली बसों के भाड़े भी घटाने का आग्रह किया है।