पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला आयोग में 30 केसों की सुनवाई

महिला आयोग में 30 केसों की सुनवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्यमहिला आयोग में मंगलवार को 30 मामलों की सुनवाई हुई। 25 केस में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिसमें पांच केस पर फैसला दे दिया गया। इनमें पलामू, रांची, धनबाद, गुमला, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो और रामगढ़ जिलों के मामले थे। ज्यादातर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना आदि के मामले आए थे। अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी और सदस्य किरण कुमारी ने सुनवाई की। बुधवार को भी यहां कोर्ट लगेगी। इस दिन 25 केस की सुनवाई होनी है। ये जानकारी आयोग की ओर से दी गई।