पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता के लिए लोगों की सहभागिता जरूरी : राहुल मारू

स्वच्छता के लिए लोगों की सहभागिता जरूरी : राहुल मारू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| राजधानीको स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी सिर्फ प्रशासन और नगर निगम का ही नहीं है। जब तक आमजनों का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक शहर को स्वच्छ रखना संभव नहीं है। अपर बाजार रांची का सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। हजारों लोगों का दिन भर आना-जाना लगा रहता है। अपर बाजार में बड़ालाल स्ट्रीट एक ऐसा इलाका है जहां सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। नगर निगम की अकर्मण्यता को यहां देखा जा सकता है। सड़क पर जितनी भी दुकानें हैं, सभी ने सामने 3 से 4 फीट तक सामान रखकर रास्ते को संकरा कर रखा है। ठेले और रिक्शावाले सड़क पर ही माल की लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं। सड़क के मुहानों पर गंदगी का ढेर लगा रहता है। मारवाड़ी कॉलेज की ओर जानेवाली सड़क भी इसी से जुड़ी है। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। कूड़ों के ढेर से उठ रही बदबू से परेशान लोगों को नाक बंद कर यहां से गुजरना पड़ता है।

राहुल मारू