- Hindi News
- भाग्यश्री मिस और रौनक मिस्टर डीएवी चुने गए
भाग्यश्री मिस और रौनक मिस्टर डीएवी चुने गए
रांची | डीएवीनीरजा सहाय में मंगलवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। मौके पर प्राचार्य शंकुतला सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्होंने जो भी अनुशासन और शिक्षा स्कूल से ग्रहण की है, उसका बेहतर उपयोग बाहर करें, ताकि सभी का नाम रोशन हो। विद्यार्थियों के लिए ट्रेजर हंट, पहेली, क्रीड़ा जैसे इवेंट आयोजित किए गए। सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव भी सभी के साथ साझा किया। 11वीं के छात्र अंशुमन ने आने वाला कल गीत पर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में भाग्यश्री मिस और रौनक कुमार मिस्टर डीएवी चुने गए।