- Hindi News
- डीएवी गांधीनगर के 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई
डीएवी गांधीनगर के 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई
रांची | डीएवीगांधीनगर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि सीसीएल के जीएम अमरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले प्राचार्य एसके सिन्हा ने कहा कि विद्यालय से जो संस्कार मिला है, छात्र उसे अपने कर्म स्थल में भी दिखाएं। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने मैं तैनूं समझावां कि..., छुटिया कलाइयां बे... आदि गानों पर सभी को झुमाया। शैकता, मनीषा, डोली और श्रेया ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में हेड गर्ल श्रेया राय, डिप्टी हेड गर्ल सलोनी सिंह, हेड ब्वॉय मोहिता झा डिप्टी हेड ब्वॉय ओमांशु यादव को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन शिवानंद आयशा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व हेड गर्ल ऐश्वर्या ने किया। समारोह के आयोजन में शिक्षक अजय झा अन्य की अहम भूमिका रही।