- Hindi News
- रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग की परीक्षा तिथि घोषित
रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग की परीक्षा तिथि घोषित
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी में पोस्ट बेसिक नर्सिंग फर्स्ट इयर और बेसिक नर्सिंग फर्स्ट इयर की परीक्षा तिथि मंगलवार को घोषित की गई। बेसिक फर्स्ट इयर की परीक्षा 19, 21, 24, 26, 28 फरवरी और तीन मार्च को होगी। वहीं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा 19, 21, 24, 26, 28 फरवरी, तीन, नौ, 11 और 13 मार्च को होगी। मोरहाबादी स्थित बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है। सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार सिंह होंगे। परीक्षा दिन के एक से शाम चार बजे तक होगी।