महोत्सव के लिए ऑडिशन आज
कला,संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से होटवार स्थित खेलगांव में 28 फरवरी से दो मार्च तक युवा महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में कला विधा के एकल शास्त्रीय गायन, एकल सुगम संगीत, एकल युगल शास्त्रीय नृत्य, एकल, युगल और सामूहिक समसामयिक नृत्य होगा। इसके लिए 11 फरवरी को ऑडिशन होगा। रांची प्रमंडल के अंतर्गत रांची, खूंटी और लोहरदगा के लिए नृत्य कला का ऑडिशन राज्य संग्रहालय में और गायन का ऑडिशन राम दयाल मुंडा कला भवन में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। प्रतिभागियों की उम्र सीमा 15 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। मौके पर ही निबंधन होगा। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने साथ एक फोटो और परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए 9608753494 (नृत्य के लिए) या 9835947514 (संगीत के लिए) पर संपर्क किया जा सकता है। ये जानकारी संग्रहालय अध्यक्ष ने दी।