पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी ने बताई भाव से भगवत प्राप्ति की राह

स्वामी ने बताई भाव से भगवत प्राप्ति की राह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेतीन दिनों से मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में चल रहे भक्ति रसामृत महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। इस्कॉन द्वारा आयोजित महोत्सव में साढ़े तीन बजे ओवरब्रिज तक भव्य झांकी के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। कथावाचक नव योगेंद्र स्वामी ने भाव से भगवत प्राप्ति को बड़े ही तार्किक रूप से प्रस्तुत करते हुए भाव की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध किया।

जीवनपर्यंत भजन करें

भजनकी महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जीवन पर्यंत भजन करनी चाहिए। क्योंकि समय बलवान होता है और समय बीतता चला जाता है। आगे उन्होंने कहा कि भगवान समस्त भौतिक पीड़ाओं को हरने वाले हैं। उदार दिव्य गुण और उनके पवित्र नाम सर्व मंगलकारी है।

योगेंद्र स्वामी ने कहा कि भगवान के पवित्र नामों का सामूहिक कीर्तन सारे पापों का नष्ट करते हैं। इसलिए हमेशा सामूहिक रूप से कीर्तन करें और एकाग्र मन से प्रभु को याद करें। भौतिकता के लालच में पड़ें। प्रवचन के बाद सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद पाया। मौके पर सुदर्शन दास, भूपति भूवन दास, इंद्रानुज दास सहित अन्य उपस्थित थे। ये जानकारी नंद गोपाल दास ने दी।

मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।