पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजुकेशन रिपोर्टर | रांची

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | रांची

रांचीविवि के पीजी ज्योतिर्विज्ञान में रेगुलेशन की अनदेखी कर एडमिशन लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरयू प्रशासन इस मामले पर सख्त है। रेगुलेशन की अनदेखी कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पीजी ज्योतिर्विज्ञान में वर्षों से स्नातक के सभी विषयों के पास स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जा रहा था।

जबकि रांची विवि के रेगुलेशन में स्नातक संस्कृत ज्योतिर्विज्ञान से पास स्टूडेंट्स ही एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन का आधार विवि अनुदान आयोग विवि द्वारा स्थापना के समय जारी नोटिफिकेशन को एडमिशन का आधार बता रहा है। प्रशासन का कहना है कि विवि द्वारा बनाए गए रेगुलेशन से एडमिशन होना चाहिए, कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम से।