पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंटिंग में सत्यम और अनुभव फर्स्ट

पेंटिंग में सत्यम और अनुभव फर्स्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एस्कॉटइंटरनेशनल स्कूल के दूसरे वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी और विशिष्ट अतिथि मेयर आशा लकड़ा थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सत्यम (एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल) और कुमार अनुभव (डीएवी कपिलदेव) को संयुक्त रूप से मिला। दूसरा पुरस्कार आकाशदीप (केंद्रीय विद्यालय हिनू) और अभिनव प्रकाश (जेवीएम श्यामली) को मिला। तृतीय पुरस्कार मुस्कान चंद्रवंशी (सुरेंद्र नाथ सेंटेनरी) और सुमेधा सेन गुप्ता (डीएवी कपिलदेव) को मिला। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार में क्रमश: 5001, 3001 और 2001 रुपए के पुरस्कार दिए गए। 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मौके पर प्राचार्य कुणाल कश्यप, निदेशक अनुज सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए मॉक इंटरव्यू

रांची| आईबीपीएसक्लर्क की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए रविवार को श्योर सक्सेस सेंटर की ओर से मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को बताया गया कि किस तरह से इंटरव्यू में सवाल पूछे जा सकते हैं और कौन-कौन से सवाल पूछे जा सकते हैं। मॉक इंटरव्यू में विशेषज्ञ के रूप में केनरा बैंक के राम लाल, सुनील जायसवाल, राजीव भारती सिंह, एन झा, विकास कुमार सिंह, एपी सिंह, एके सिंह और केपी वर्मा शामिल थे। आईबीपीएस क्लर्क का मुख्य साक्षात्कार नौ फरवरी से पूरे देश में शुरू हो रहा है।

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोिगता में हिस्सा लेते बच्चे।