छात्र आजसू ने चलाया सदस्यता अभियान
रांची| छात्रआजसू ने रविवार को चडरी में सदस्यता कैंप का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने छात्र आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष ओम वर्मा, अब्दुल जब्बार, रवि मुंडा, कुश कुमार, विक्की कुमार, शैवाल समेत अन्य सदस्य थे। ओम वर्मा ने कहा कि शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र आजसू लगातार अभियान चला रहा है।