- Hindi News
- गिरि अंचल श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
गिरि अंचल श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
रांची | कुम्हारटोली चूना भट्ठा चौक स्थित गिरि अंचल श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे से 3 बजे तक मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम 7 बजे से मंदिर में महाआरती हुई। इसमें मुहल्ले के 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के बाद महाभोग और भंडारा बंटा। आयोजन में देवेंद्रनाथ मिश्रा, रवि प्रजापति, सुनील वर्मा, कृष्णा निषाद दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष सत्याजीत कुमार, पंकज जायसवाल, राजेश प्रजापति, सावन लिंडा, रणधीर चौधरी, जिम्मी शर्मा, राजेश उरांव, वीरेंद्र गोप, विनोद उरांव, दीपक शर्मा, कमल शर्म आदि ने सहयोग किया।