कलश यात्रा के साथ महोत्सव शुरू
रांची | महावीरमंडल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव थड़पखना स्थित मंदिर में रविवार को शुरू हुआ। महोत्सव में सुबह सबसे पहले नामकुम स्वर्णरेखा घाट के लिए कलश यात्रा निकली। इस यात्रा में पारंपरिक परिधान पहने 351 महिलाएं शामिल हुईं। दोपहर में मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अर्चना शुरू हुई। मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा प्रारंभ हुआ। ये जानकारी सुवीर सरकार ने दी।