- Hindi News
- विश्वशक्ति बनने की तैयारी कर रहा भारत : निजार
विश्वशक्ति बनने की तैयारी कर रहा भारत : निजार
संसारका सारा पावर एक समय में भारत के पास था। बाद में वह अलग-अलग देशों में चला गया। अभी अमेरिका के पास है। लेकिन वह वापस भारत आने की ओर अग्रसर है। जब वह पावर हमारे पास आएगा तो हमें उस समय की तैयारी करनी है, क्योंकि पहले यह सॉफ्ट पावर था, अब हार्ड पावर में बदल गया है। हमें तैयारी करनी होगी, ताकि यह पहले कि तरह ही साॅफ्ट पावर के रूप में हो। ये बातें नैरोबी के उद्योगपति निजार जुमा ने रविवार को आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में कही। वे ब्रह्मा कुमारी ईविवि की ओर से आयोजित पावर ऑफ फ्यूचर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्या, ब्रिटेन और जर्मनी से आए विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में दीपांजलि ग्रुप के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति दी। लिवोना डोगा ने भी विश्व शांति थीम को नृत्य के माध्यम से बताया। ब्रह्माकुमारी बहन निर्मला ने स्वागत भाषण दिया।
टॉकशो में बताए टिप्स : कार्यक्रममें टॉक शो भी हुआ। शो में शिशिर घमीजा, यशोधरा राठौर, एसके पटनायक और हेंस ने हिस्सा लिया। सभी ने पावर ऑफ फ्यूचर पर अपने विचार व्यक्त किए। एनथोनी ने कहा कि अभी पावर हार्ड पावर के रूप में है, जब यह भारत आएगा तो इसे पहले की तरह साॅफ्ट पावर में होना चाहिए।
आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं युवतियां।