पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैगंबर साहब के जीवन से प्रेरणा लें : इकबाल मुल्ला

पैगंबर साहब के जीवन से प्रेरणा लें : इकबाल मुल्ला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुर्वाके जौहर एकेडमी में जमाअत इस्लामी हिंद की रांची इकाई द्वारा सीरत अभियान “पैगम्बर मोहम्मद सब के लिए” के तहत रविवार को सभा हुई। अधिवक्ता आलम ने कहा कि हिन्दुस्तान का संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। यहां सभी धर्म के लोगों काे एक समान अधिकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इकबाल मुल्ला ने कहा कि हमें पैगंबर मोहम्मद की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। मोजाहिदउल इस्लाम ने जमाअत इस्लामी संस्था के बारे में कहा कि जमाअत इस्लामी एक विख्यात सामाजिक धार्मिक संस्था है, जो इस देश में जन सेवा का कार्य करती है। प्राकृतिक आपदा हो या शोषण का मामला, जमाअत इस्लामी अपना कर्त्तव्य समझते हुए बिना किसी जाति-धर्म देखे पिछले कई दशकों से काम कर रही है।