पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्निवल में मस्ती और धमाल

कार्निवल में मस्ती और धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिनूके गणपति पैलेस में रविवार को दैनिक भास्कर और प्रेमसंस मोटर्स की ओर से संडे कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं, बच्चे और युवाओं ने जमकर मस्ती की। कार्निवल गीत, नृत्य और गेम से गुलजार रहा। फ्रीज डांस में उदित, सौरभ, दानिश, सभ्या और हरदिक ने भाग लिया। हरदिक ने डांस करते हुए ठीक समय पर फ्रीज होकर पहला पुरस्कार जीता। सभ्या को द्वितीय और दानिश को तृतीय स्थान मिला। लड़कों को बॉल बैलेंस करते हुए अपनी कुशलता का परिचय देना था। इसमें सौम्य को पहला पुरस्कार मिला। उदित को दूसरा और निखिल को तीसरा पुरस्कार मिला। प्रतीक, अनिकेत और हरदिक ने भी इसमें भाग लिया।

महिलाओं के लिए आयोजित पासिंग बॉल प्रतियोगिता में वीणा, मीना, मीराब, सुजाता, पल्लवी, स्पर्धा, विमला, हेमलता और नीलम सिंह ने भाग लिया। नीलम को पहला, हेमलता को दूसरा और विमला को तीसरा पुरस्कार मिला। म्यूजिकल चेयर में नीलम को पहला स्थान मिला। विमला भगत दूसरे स्थान पर रहीं और हेमलता को तीसरा स्थान मिला। इसमें सुजाता, वीणा, दीपाली और स्पर्धा ने भी भाग लिया। सोलो डांस में ऐश्वर्या को पहला, सौम्या को दूसरा और अमन को तीसरा पुरस्कार दिया गया। सोलो संग में ऐश्वर्या पहले स्थान पर रही, जबकि लकी को दूसरा पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता के बाद विजेताअों को किया गया पुरस्कृत।