पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मछली घर में बच्चों ने देखा जादू, युवाओं ने लगाए ठुमके

मछली घर में बच्चों ने देखा जादू, युवाओं ने लगाए ठुमके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवनके पास स्थित एक्वा वर्ल्ड मछली घर में आयोजित उद्यान मेला में रविवार को काफी भीड़ उमड़ी। मेला में बच्चों ने जादूगर विजय का मैजिक शो देखा। स्टेज पर युवाओं ने डांस कर जमकर मस्ती की। मछली घर में लगाए गए झूले बच्चों से लेकर बड़ों को आकर्षित कर रहे हैं। रविवार को छुट्टी के कारण भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मछली घर पहुंचे थे। मछली घर में बच्चों ने रंग बिरंगी मछली को देख कर जानकारी हासिल की तो आॅस्ट्रेलियन पक्षी एमू बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ फोटो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें राजभवन के गार्डन के फूलों की मनोरम तस्वीर को मोबाइल से क्लिक करना था। सर्वश्रेष्ठ फोटो दिखाने वालों को पुरस्कृत किया जाना था। जाहिद और राहुल इसके विजेता घोषित किए गए। इन्हें पुरस्कृत किया गया।

मछली घर में जादूगर विजय का शो देखते बच्चे।