हारे का सहारा, प्रभु श्याम हमारा
श्यामपरिवार द्वारा आयोजित निशान अमृत महोत्सव में रविवार को दुर्गाबाड़ी में भव्य श्याम हवेली सजाई गई। हवेली के बीच में अत्यंत मनोरम रूप से श्याम शीश स्थापित किया गया। सुबह से शाम तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। सुबह छह बजे गणेश पूजन के बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। श्री श्याम बाबा को खीर-चूरमे का सवामनी प्रसाद चढ़ाया गया।
सुंदरकांडपाठ में शामिल हुए श्रद्धालु : इसअवसर पर सुंदर कांड का पाठ हुआ। 501 महिला-पुरुष सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए और सस्वर सुंदर कांड का पाठ किया। देर तक पाठ चलता रहा। पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद पाया। दोपहर के समय भजन शुरू हुआ। हनुमान मंडल रांची और सूरजगढ़ के संजय जैन जयपुर के किरण शर्मा ने भजन पेश किए। श्री श्याम बाबा के भजन शृंगार मन भाव, सांवली सूरत पे मोहन, बालो जी दयालु दिलदार, श्याम तेरे ध्वज को नमस्कार कर दे, कलयुग में मोरे श्याम को भायो है दरबार आदि पेश किए गए। शाम के समय महाआरती के बाद महोत्सव संपन्न हुआ।
स्मारिकाका हुआ विमोचन
कार्यक्रमके बीच में श्री श्याम प्रभु की भजन पुस्तिका समर्पण का विमोचन हुआ। आयोजन में श्रवण जालान, नरेंद्र मोतीलिया, अनुज शर्मा, किशन गोयल, विमल झुनझुनवाला, नीरू तोदी, सुनील साबू, मुकेश जाला, सुनील चौधरी, नारायण अग्रवाल, पप्पी शर्मा, मोनू शर्मा, पवन जालान, हरि परसरामपुरिया, विनय राज आदि का सहयोग रहा।
सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह छह बजे गणेश पूजा के बाद अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किया गया।