पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटानागपुर के विकास में मिशनरियों की महत्वपूर्ण भूमिका : फादर पिंटो

छोटानागपुर के विकास में मिशनरियों की महत्वपूर्ण भूमिका : फादर पिंटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोंटफोर्डब्रदर्स ऑफ सेंट गेब्रियल सोसाइटी रांची प्रोविन्स का सिल्वर जुबली समारोह रविवार को संत अलोइस स्कूल में मनाया गया। मुख्य अनुष्ठाता और उपदेशक फादर डॉ. जेपी पिंटो थे। फादर पिंटो ने कहा कि रांची प्रोविन्स सेवकाई की समर्पित सेवा में 25 साल पूरा कर चुका है। यह समारोह ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए है। छोटानागपुर के इतिहास और विकास में मिशनरियों का विशेष योगदान रहा है। 150 साल पहले छोटानागपुर में मिशनरी आए। लोगों के बीच शिक्षा की ज्योति जलाई। उन्हें जीने की कला सिखाई। जितने भी मिशनरी आए, सभी ने लोगों के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मिशनरी हमेशा प्रेम, सेवा और आध्यात्मिकता के साथ लोगों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं, ताकि समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में फादर पिंटो, पियूष खलखो अौर संत अन्ना धर्मसंघ मदर्स जनरल लिंडा मेरी वॉन को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान फादर क्लेमेंट कंडुलना की ओर से दिया गया। इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल कांके के बच्चों ने नागपुरी गीतों पर डांस, संत अलोइस हाई स्कूल के बच्चों ने फ्यूजन डांस और संत अलोइस इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने भी फ्यूजन डांस से समां बांधा। पटना के रेवरेंट हरमन लकड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समारोह का समापन समारोही धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान के साथ हुआ।





इस अवसर पर फादर पीयूष खलखो, फादर जॉन खेर समेत 10 अन्य पुरोहित मौजूद थे।

समारोह में संत जोसेफ स्कूल और संत अलोइस हाई स्कूल के बच्चों ने नागपुरी गीतों पर डांस किया।