डीएसपी हत्याकांड का सूत्रधार धराया
जिलापुलिस ने शनिवार की रात सोनुवा थाना क्षेत्र के सरजोमहातु जंगल से चार नक्सलियों को पकड़ा। इसमें एक नाबालिग है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सली उपेंद्र पासवान उर्फ नवीन ने बताया कि वह 10 साल जेल की सजा काट चुका है बम बनाने में माहिर है। नवीन पहले पलामू क्षेत्र में एरिया कमांडर के रूप में काम कर चुका है। पलामू के डीएसपी डीके राय हत्याकांड का वह मास्टर माइंड है। वहीं अन्य नक्सली नंदा विश्वकर्मा हथियार बनाता है।
रात में की गई छापेमारी
दस्तासरजोमहातु जंगल में रात साढ़े नौ बजे से छापेमारी के लिए निकला। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने दल को सूचित किया कि रांची से काले रंग की टवेरा गाड़ी से कुछ लोग नक्सलियों की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। संजय नदी के पास गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया, तो दो लोग भागने लगे, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। वहीं वाहन चालक उसमें बैठे एक अन्य को भी तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन जब्त कर लिया। तीन मोबाइल दो देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।
रांची का रहने वाला है गिरफ्तार तवेरा चालक
गिरफ्तारनक्सलियों में टवेरा चालक शैलेंद्र कुमार रांची के सुखदेवनगर का रहने वाला है। वहीं उपेंद्र पासवान उर्फ नवीन हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिक्की, नंदा विश्वकर्मा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला तथा नाबालिग सोनुवा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। इस आशय की जानकारी रविवार को मुफ्फसिल थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने दी। बताया गया कि जब्त टवेरा रांची के अशोक सिंह की बताई गई है।