पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपक्ष का राजभवन मार्च आज, सौंपेंगे ज्ञापन

विपक्ष का राजभवन मार्च आज, सौंपेंगे ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमिअधिग्रहण अध्यादेश, स्थानीय नीति तथा मंत्रिमंडल विस्तार में हो रहे विलंब के सवाल पर विपक्षी दल सोमवार को राजभवन मार्च करेंगे। राज्यपाल को सामूहिक ज्ञापन सौंपगे। हेमंत सोरेन के आवास पर पांच फरवरी को विपक्षी दलों की हुई बैठक में 9 फरवरी को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने तथा 16 फरवरी को राजभवन के सामने धरना देने का कार्यक्रम तय हुआ था।

अब सोमवार को पता चलेगा कि विपक्ष का सही स्ट्रैंथ क्या है। इस राज से भी पर्दा हटने वाला है कि आखिर प्रतिपक्ष के सभी 39 विधायक एक साथ हैं या उनमें मतभेद है।

क्या झाविमो के सारे विधायक एक साथ हैं, क्या कांग्रेस के विधायक भी एकजुट हैं, क्या विपक्ष के साझा आंदोलन को सभी छोटे दलों का सहयोग प्राप्त हो रहा है, राज्यपाल के ज्ञापन में किस पार्टी के कितने विधायकों ने हस्ताक्षर किया, किसके नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों के नेता राजभवन पहुंचे आदि सवालों के जवाब भी सोमवार होनेवाले राजभवन मार्च में ही मिलेगा।