पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में बंद छह हजार लोगों की रिहाई जल्द करें : फोरम

जेल में बंद छह हजार लोगों की रिहाई जल्द करें : फोरम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | भाकपामाले राज्य कार्यालय में रविवार को आंदोलनकारी और लोकतांत्रिक ताकतों की एक बैठक आयोजित की गई। इसका संचालन ऑल इंडिया पीपुल फोरम के केंद्रीय नेता अनंत प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में यूएपीए के तहत जेल में बंद झारखंड के छह हजार लोगों की अविलंब रिहाई समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद निर्णय लिया गया कि आल इंडिया पीपुल्स फोरम की झारखंड इकाई की ओर से 16 फरवरी को दिन के 12 बजे अंजुमन इस्लामिया हॉल मेन रोड रांची में एक जन कनवेंशन आयोजित किया जाएगा। बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा के राजेश सिन्हा, रामेश्वर चौधरी, नदीम खान, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता हीरा गोप, पूरण महतो, सास्कृतिक कर्मी जितन मरांडी, दयामनी बारला, फैसल अनुराग, पूर्व माले विधायक विनोद सिंह, भुवनेश्वर केवट आदि शामिल थे।