- Hindi News
- रांची झारखंडमें विपक्षी एकता का हिस्सा नहीं बनेगा राजद : प्रदेश उपाध्यक्ष
रांची- झारखंडमें विपक्षी एकता का हिस्सा नहीं बनेगा राजद : प्रदेश उपाध्यक्ष
राजद झारखंड में विपक्षी एकता के संयुक्त अभियान का हिस्सा नहीं बनेगा। इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने दी। उन्होंने कहा कि राजद झारखंड में अपने दम पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रही है। यादव ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हंै। ऐसे में इन दोनों दलों को भी राजद भाजपा की तरह जहर पैदा करने वाली पार्टी मानता है।