- Hindi News
- रांची स्थानीयनीति को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो का प्रदर्शन आज
रांची- स्थानीयनीति को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो का प्रदर्शन आज
झामुमो सोमवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश तथा बिना स्थानीय नीति की घोषणा किए नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करने के विरोध में पार्टी की प्रखंड कमेटियां अपने-अपने प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी। झामुमो नेता राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपेंगे।