पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में गौरव तीसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में गौरव तीसरे स्थान पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, हेसाग की 12वीं के छात्र गौरव कुमार रवि ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर में आयोजित समारोह में रवि को छात्रवृत्ति की वार्षिक राशि प्रदान की। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने इसके लिए सफल छात्रों को बधाई दी है।