- Hindi News
- जैक बोर्ड की 9वीं की परीक्षा 11 मार्च से
जैक बोर्ड की 9वीं की परीक्षा 11 मार्च से
रांची| राज्यके सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, अल्पसंख्यक और स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों की नौवीं के छात्रों की परीक्षा 11 से 16 मार्च तक होगी। जैक ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली पाली सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दिन के 2.00 से 5.15 बजे तक होगी। 11 मार्च को परीक्षा की शुरुआत संगीत विषय से होगी।