पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन पढ़ेंगे पॉलिटेक्निक छात्र

ऑनलाइन पढ़ेंगे पॉलिटेक्निक छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रांची/जमशेदपुर

झारखंडअलग राज्य बनने के बाद से ही विशेषज्ञ प्रोफेसर की कमी महसूस कर रहे पॉलिटेक्निक के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई से अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने राज्य भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एसआईटी (सेटेलाइट इंटरेक्टिव टर्मिनल) सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में इस सिस्टम को शनिवार को इंस्टॉल भी कर लिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य सुरेंद्र महतो ने दी।

कहां लगेंगे सिस्टम

राजकीयपॉलिटेक्निक आदित्यपुर, महिला पॉलिटेक्निक गम्हरिया, राजकीय पॉलिटेक्निक खरसावां, राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद, राजकीय पॉलिटेक्निक भागा, महिला पॉलिटेक्निक बोकारो, राजकीय पॉलिटेक्निक बोकारो, राजकीय पॉलिटेक्निक खुंडरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा, राजकीय पॉलिटेक्निक रांची, महिला पॉलिटेक्निक रांची, लातेहार और राजकीय पॉलिटेक्निक दुमका।

क्या होगा फायदा

13पॉलिटेक्निक में से किसी भी संस्थान में किसी भी विषय की पढ़ाई होगी, तो सभी छात्र एक साथ पढ़ सकेंगे। एसआईटी सिस्टम भवन में लगे 50 सेंटीमीटर के स्क्रीन पर छात्र राज्य भर के पॉलिटेक्निक क्लास रूम से सीधे जुड़ेंगे। स्क्रीन के साथ सारे क्लास रूम में माइक भी लगी होगी, जिससे छात्र सवाल -जवाब भी कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह कि अब कॉलेजों के क्लास रूम में हो रही पढ़ाई पर विभाग भी नजर रख सकेगा।